• Mon. Mar 9th, 2026

    जबरदस्त उछाल मारकर टाॅप 60 में शामिल स्यालदे, नीति आयोग की रैंकिंग में 426 से 59 पायदान पर


    नीति आयोग की रैकिंग में स्यादे ब्लाॅक ने जबरदस्त उछाल मारकर टाॅप 60 में शामिल हुआ है। देशभर के 471 ब्लाॅकों में 59वां स्थान प्राप्त किया हैं। पूर्व में जारी रैकिंग में 426 वें स्थान पर था। नीति आयोग की टीम बीच – बीच में क्षेत्र में सर्वे करती है। सरकार की योजना आम लोंगो तक कितनी पहुंची है इसका मूल्यांकन होता है। पिछले दिनांे टीम क्षेत्र का सर्वे किया था। अब अयोग ने रैकिंग जारी की है। इसमें स्याल्दे ब्लाॅक को 59 वाॅ स्थान मिला है इससे पहले यह रैकिंग 426 थी।

    मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने कहा कि नीति आयोग की रैकिंग में स्याल्दे ब्लाॅक को 59 वां स्थान मिलना हर्ष की बात है । कहा कि सरकार के प्रयास से लोगो काक बिजली , पानी , स्वास्थ्य व सडक की सुविधा मिल रही है। आने वाले समय में सरकारी संम्पति की माॅनीटरिंग होगी। रैंकिंग में ब्लाॅक और आगे बढे इसका प्रयास रहेगा।
    इसलिए सुधरी स्याल्दे की रैंकिंग

    1. शिक्षा में ड्रापआउट बहुत कम हुआ है
    2. मातृ एवं शिशु कल्याण, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव में बहुत सुधार हुआ है।
    3. बिमारियों की स्क्रिीनिंग की प्रक्रिया बेहतर हुई है।
      इसका होता है मूल्यांकन

    आकांक्षी विकास खण्ड योजना के तहत चयनित विकासखण्डों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, मूलभूत सुविधा, सामाजिक विकास का मूल्यांकन किया जाता है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *