• Mon. Mar 30th, 2026

    गोविन्द प्रसाद बने यूथ कांग्रेस के महासचिव,पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

    गोविन्द प्रसाद बने यूथ कांग्रेस के महासचिव,पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत


    अल्मोड़ा-यूथ कांग्रेस ने गोविंद प्रसाद को यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।उनके मनोनयन पर आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू के कार्यालय में उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि गोविंद प्रसाद जैसे व्यक्तित्व के धनी युवा के यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त होने से युवाओं में निश्चित रूप से ऊर्जा का संचार होगा और कांग्रेस संगठन एवं यूथ कांग्रेस को मजबूती मिलेगी तथा जमीनी कार्यकर्ताओं में नये जोश उत्साह का संचार होगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह,सुधीर कुमार,मोहम्मद हसन,छात्र नेता मेघा सिंह खडांई,कृष्णा सिंह चिलवाल,राहुल सिंह,प्रकाश मेहता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *