• Sun. Mar 29th, 2026

    पीएम मोदी उत्तराखंड से करेंगे चुनावी शंखनाद, 2 अप्रैल को आ रहे रुद्रपुर

    पीएम मोदी उत्तराखंड से करेंगे चुनावी शंखनाद की शुरुआत

    पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी शंखनाद की शुरुआत उत्तराखंड से करने जा रहे है पीएम मोदी 2 अप्रैल को मोदी मैदान में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बीजेपी के बड़े नेता शिरकत करेगे।

    2 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे जहाँ से वो कार्यक्रम स्थल मोदी मैदान पहुचे और स्थल का जायजा लिया इस दौरान विधायक शिव अरोरा समेत कई बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया सीएम ने कहा पीएम ने देवभूमि से चुनाव का आगाज करने का निर्णय लिया है जो राज्यवासियों के लिये गर्व की बात है उन्होंने कहा पीएम मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे।

    बीजेपी ने उत्तराखंड में चुनावी बिगुल फूंक दिया है जिसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी का रुद्रपुर आना तय हो चुका है पीएम मोदी 2 अप्रैल को करीब 12 बजे मोदी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *