• Sat. Apr 18th, 2026

    U’khand: सचिन तेंदुलकर परिवार संग पहुँचे कॉबेट, मास्टर ब्लास्टर की एक झलक पाने को फैन्स बेताब

    उत्तराखंड: सचिन तेंदुलकर परिवार संग पहुँचे कॉबेट, मास्टर ब्लास्टर की एक झलक पाने को फैन्स बेताब

    बाघों का दीदार करने कॉर्बेट पहुंचे सचिन तेंदुलकर, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं के भ्रमण पर पहुंचे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपनी पत्नी समेत चार दोस्तों के साथ कॉर्बेट पार्क के ढिकाला क्षेत्र में सफारी की। पार्क के भीतर जंगल की सौंदर्यता से मंत्रमुग्ध तेंदुलकर ने काफी तारीफे की। सफारी के दौरान तेंदुलकर को ढिकाला में ही बाघ भी दिख गया। बाघ देखकर वह काफी उत्साहित नजर आए।

    गुरुवार दिन में वह पंतनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए।रात्रि विश्राम करने वह रामनगर के ढिकुली चले गए। कल सचिन तेंदुलकर का कैंची धाम जाने का प्रोग्राम था लेकिन वह नहीं गए। रात्रि विश्राम करने वह रामनगर के ढिकुली चले गए।

    सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार सुबह एक बैटरी कंपनी के एमडी एवं सीईओ प्रीति बजाज, अतुल पिल्लई, माल्विका शर्मा के साथ दिल्ली से विमान से पंतनगर पहुंचे। यहां से वह कार से सिडकुल स्थित कंपनी में पहुंचे। वहां उन्होंने कंपनी के सोलर पैनल फैक्टरी का उद्घाटन किया।सचिन इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस दौरान कंपनी में एक्सपीरियंस सेंटर और एक्सपीरियंस ऑन व्हील्स बस को लांच किया गया। शाम को सचिन अपने दोस्तों के साथ रामनगर को रवाना हो गए। वह ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में ठहरे हैं।

    उन्होंने विभागीय खुली जिप्सी में ढिकाला क्षेत्र का भ्रमण किया।विभाग के मुताबिक सफारी में तेंदुलकर को ढिकाला में बाघ का दीदार हुआ। उन्होंने बाघ की तस्वीर भी ली। तेंदुलकर शनिवार को ढिकाला से बाहर आ सकते हैं। उनके आगे का कार्यक्रम अभी गोपनीय है। सचिन ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी। हालांकि वहां मौजूद लोगों की उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मची रही।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *