• Tue. Mar 17th, 2026

    अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे 03 पुलिस कर्मियों को दी ससम्मान भावभीनी विदाई

     रविवार दिनांक- 31.03.2024 को देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अपर उ0नि0 राजेन्द्र सिंह,अपर उ0नि0  देवी दत्त व हे0कानि0  लक्ष्मण सिंह नेगी के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

    पुलिस विभाग में सेवा करना सौभाग्य

        पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया तथा पुलिस विभाग में सेवा करना अपना सौभाग्य बताते हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत लगन से करते हुए हमेशा अपने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

    तीनों कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
        

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अल्मोड़ा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे तीनों कर्मचारियों के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व स्वंय को व्यस्त रखते हुए अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त उनको फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
    तीनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे।

    सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों का सेवा विवरण-

    1- अपर उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस विभाग में जनपद देहरादून, ऊधमसिंहनगर, टिहरी गढ़वाल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 41  वर्ष, 04 माह, 10 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।

    2- अपर उ0नि0  देवी दत्त द्वारा पुलिस विभाग में जनपद पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 37 वर्ष, 07 माह, 11 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।

    3- हे0कानि0 लक्ष्मण सिंह नेगी द्वारा पुलिस विभाग में जनपद पिथौरागढ़, नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 21 वर्ष, 11 माह, 10 दिवस की सेवा प्रदान की गयी।

          विदाई समारोह का मंच संचालन प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री विजय विक्रम द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित जन

         विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, उ0नि0 (एम) पुष्पा भट्ट (आंकिक) उ0नि0 (एम)  हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), अपर उ0नि0  दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी अल्मोड़ा), अपर उ0नि0 दामोदर कापड़ी, अपर उ0नि0  नवीन पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *