• Mon. Mar 16th, 2026

    खेल महाकुम्भ की कबड्डी, फुटबाल, बालीबाल प्रतियोगिता आयोजित।

    ByD S Sijwali

    Nov 26, 2022

    अल्मोड़ा 26 नवम्बर – जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि खेल महाकुम्भ-2022 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में आज अण्डर-21 की जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ की कबड्डी, फुटबाल, बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अण्डर-21 के बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में हवालबाग प्रथम, भिकियासैंण द्वितीय एवं द्वाराहाट तृतीय स्थान पर रहे। अण्डर-21 के बालक वर्ग की वालीवाल प्रतियोगिता में स्याल्दे और ताड़ीखेत के बीच क्वाटर फाइनल खेला गया। अण्डर-21 के बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में ताड़ीखेत और हवालबाग के बीच प्रथम मैच खेला गया।
    इस अवसर पर इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टी0एस0 गड़िया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रान्त चौधरी, अशोक कुमार, सोनू, अवनीश संदीप, धन सिंह प्रमोद मेहरा, पंकज टम्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *