• Fri. Mar 6th, 2026
    paysafecard casinoer online casinos zimpler casinos online deposito paypal dkk online casinoer polskie kasyna online kasyno polska online casino mit visa einzahlen neteller casino deposit casino paypal dobre kasyna internetowe nowe casino online polskie kasyno online opinie mobile online casino bonus ohne einzahlung online magyar kaszinó online casinos neteller casinos that accept ecopayz amazon pay casino seriöse online casinos echtgeld best casino online in canada amazon pay casino best casino app casino neosurf új magyar online casino casinos online com transferencia bancaria kasyna online casino zimpler bezahlen kaszinó gyors kifizetéseket mifinity casino neosurf casinos canada casino online top melhores casinos portugal casinos online com transferencia bancaria ezeewallet casino polskie kasyno online 2025 casino online paypal mastercard casino online visa card casino mobil casino kasyno bez kyc kasyna internetowe opinie bedste bankoverførsel casino best casino that accepts muchbetter casino online com skrill binance online casino casino einzahlung mit visa casino paysafe uj online casino bitcoin online casino fast payout online casino online casino ohne österreichische lizenz betrugstest pay with phone bill casino best casino sites

    चोर दंपति का खेल खत्म, लाखों के गहने, सामान के साथ गिरफ्तार

    नैनीताल: पिछले महीने 4 मार्च 2024  को वादी मुकदमा हेम चन्द्र जोशी पुत्र  रेवाधर जोशी निवासी ग्राम डुंगरपुर लालकुआ द्वारा थाना लालकुआं में आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा पर वादी के घर का ताला तोडकर घर के अन्दर से मंगल सूत्र, कंगन , घडिया, पायल तथा एक अदद एन्ड्रोइड फोन आदि चोरी कर लिया गया। जिसके आधार पर थाना लालकुआ पर मुकदमा एफ०आई०आर०: 50/24, धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।  जिसकी विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी को सुपुर्द की गई।

    ➡️ दिनांक 18/4/24 को वादी  चन्दन सिंह बिष्ट  पुत्र स्व0   भवान सिंह बिष्ट निवासी दुर्गापालपुर परमा हल्दूचौड लालकुआ द्वारा भी अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर में रखे ज्वैलरी मांगटीका मंगलसूत्र, कण्डफूल, नथ आदि चोरी कर ले जाना दर्ज कराया गया। जिसके आधार पर भी थाना लालकुआं पर मु0एफआईआर नम्बर 112/24 धारा 380 भादवि० बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी के सुपुर्द की गयी।

    पुलिस कार्यवाही

    प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा कोतवाली लालकुआं क्षेत्र में घटित उपरोक्त नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण करने हेतु संबंधितों को सख्त निर्देश दिए गए। जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चन्द्र, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण एवम्  डी0 एस0 फर्त्याल के कुशल नेतृत्व में अभियोगो के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे लगभग 200-300 सी0सी0टी0वी0 कैमरो का अवलोकन करते हुए अभियुक्तगणो की शिनाख्त के प्रयास करते हुए मुखबिर मामूर किये गये। दिनांक 19.04.2024 को पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि साहब एक पति पत्नी का जोड़ा लक्ष्मी मंदिर के पास आने जाने वाले लोगों को एक सोने का लोकिट दिखाकर बिना बिल के सस्ते दामों में बेचने की बात कर रहे हैं। जिस पर  चोरी की माल बेचने पर शक होने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपङाव पहले एक पेड़ के नीचे एक पुरुष और एक महिला को पकड़ लिया गया। दोनो की तलाशी करने पर पुरुष की जेब में एक पर्स में एक अदद ए.टी.एम. कार्ड एसबीआई कार्ड CHANDAN S BISHT मय एक डायरी कागज में पिन से लिखा, बरामद हुआ।

    महिला की तलाशी में एक पर्स में एक लॉकेट पीली धातु का बरामद हुआ।

    दोनो अभियुक्तगणो को थाने पर लाकर नकबजनी की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा थाना लालकुआ पर पंजीकृत मु0एफआईआर नम्बर -50/24 तथा मु0एफआईआर नम्बर 112/24 से सम्बन्धित उपरोक्त घटना को कारित करना बताया। अभि0गणो  की निशानदेही पर अभि0 मुनेन्द्र सिंह के घर से एक अदद लेपटाप LENEVO मार्का मय एक अदद चार्जर एवं नकबजनी में प्रयुक्त औजार एक अदद कटर मशीन POWER TOUCH मार्का मय ब्लेड, 13 अदद ब्लेड गोल, एक अदद छेनी, 02 अदद कटर प्लासनुमा छोटे- बङे, एक अदद प्लास, 02 अदद हेक्सा ब्लेड, 02 अदद हथौङी, चाबी 10-11 नंबर- 01 अदद, एक अदद लोहा रोड मय हुक तथा अभि0 अनुष्का से एक अदद नथ, एक अदद मंगटीका मय चैन, एक जोङा कर्णफूल, समस्त पीली धातु व मंगलसूत्र के 06 दाने पीली धातु, एक अदद मोबाईल फोन Korbonn मार्का, 02 जेन्टस 01 लेडीज घङी और चांदी का एक सिक्का, चैक बुक और आधार कार्ड और रु 40,000/- बरामद कराये।

    अपराध करने का तरीका

    अभि0गण मुनेन्द्र सिंह उर्फ निक्कू यादव एवं अनुष्का चन्देर बिहार दिल्ली के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में गोपीपुरम हल्दूचौङ में किराये के मकान पर पति पत्नी के तौर पर रह रहे हैं। अभि0गण द्वारा हल्दूचौङ पंचायतघर के पास कपङे की अस्थायी दुकान लगायी थी। दोनो पति पत्नी फेरी करने के बहाने अपने आसपास के इलाके में स्थित बंदघर जिसमें ताले लगे हो उनको दिन के समय चिन्हित किया जाता हैं। अभि0 मुनेन्द्र सिंह उर्फ निक्कू यादव अपनी पत्नी अनुष्का को साथ लेकर दिन के समय आसपास के क्षेत्र की बंद घरों को देख लेता था। अभि0 मुनेन्द्र सिंह उर्फ निक्कू ऐसे चिन्हित बंद ताले लगे घर में रात्रि में अपने पास रखे औजारों से हालात के अनुसार या तो ताला तोड़कर या कुंडा खोलकर या जाली या खिड़की काटकर अंदर घुस जाता था और उसकी पत्नी बाहर लोगो पर निगरानी करती हैं। उसके बाद चोरी करके चोरी में मिले सामान को छोटे छोटे टुकङो में धीरे-धीरे कर कर बेचते रहते हैं। चोरी करने के कुछ दिनो बाद ही उसी इलाके में अपना कमरा बदलकर रहते हैं।

    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

    1.मुनेन्द्र सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र राकेश चंद्रपाल निवासी- A76 गली नं0- 10 चंदेरविहार मंडावली पूर्वी दिल्ली हाल- ख्यालीराम जोशी निवासी गोपीपूरम हल्दुचौड़ थाना- लालकुआं जिला- नैनीताल तथा उसकी पत्नी सहअभियुक्ता

    2.अभियुक्ता  अनुष्का पत्नी मुनेंद्र सिंह पता उपरोक्त।


    बरामदगी

    थाना लालकुआं पर पंजीकृत *मु0एफआईआर नम्बर 50/24* से सम्बन्धित बरामदगी माल का विवरण  (कीमती 1,00000/–)

    ▪️500 रुपया के 80 नोट कुल 40,000/-
    ▪️01 अदद मंगलसूत्र के 06 दाने पीली धातु के ,
    ▪️एक मोबाईल फोन ,
    ▪️एक अदद चांदी का सिक्का ,
    ▪️चैक बुक, आधार कार्ड,
    ▪️02 अदद घड़ी पुरुष,
    ▪️एक अदद महिला घड़ी

    थाना लालकुआं पर पंजीकृत मु0एफआईआर नम्बर 112/24 से सम्बन्धित बरामदगी माल का विवरण
    (कीमती लगभग 2,50,000/–)

    ▪️एक अदद लॉकेट पीली धातु मय पर्स
    ▪️एक ए.टी.एम. एसबीआई कार्ड नंबर 45915600 6795 8199 वैलिड 04/26 CHANDAN S BISHT
    ▪️एक डायरी कागज में NEW ATM PIN 1357 Date 27/5/21( Papa New Pin) पैन से लिखा,
    ▪️एक अदद नथ
    ▪️एक अदद मांग टीका मय चैन
    ▪️एक जोड़ा कर्णफूल पीली धातु
    ▪️एक अदद लैपटाँप LENEVO

    नकबजनी चोरी की घटना में प्रयुक्त बरामदा सामान का विवरण



    ▪️13 अदद ब्लेड गोल, एक अदद छेनी,
    ▪️02 अदद कटर व रंग नीले
    ▪️एक अदद प्लास वरंग लाल काला टेप लगा
    ▪️02 अदद हैक्सा ब्लेड लोहा
    ▪️02 अदद हथोड़ी,
    ▪️01 अदद चाबी -11 नम्बर की
    ▪️एक अदद लोहा राँड मय हुक 
    ▪️एक अदद ग्लैन्डर मशीन ब्लेड लगी हुयी

    पुलिस टीमः-

    ▪️उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं।▪️आरक्षी अनिल शर्मा चौकी हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं।▪️आरक्षी मनीष कुमार चौकी हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं।▪️आरक्षी गुरमेज चौकी हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं।▪️आरक्षी दयाल नाथ चौकी बिन्दुखत्ता कोतवाली लालकुआं।▪️आरक्षी चन्द्रशेखर कोतवाली लालकुआं।▪️आरक्षी मनीष नौटियाल कोतवाली लालकुआं।▪️आरक्षी भूपेन्द्र शर्मा कोतवाली लालकुआं।▪️म0 आरक्षी तनुजा जोशी कोतवाली लालकुआं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *