Almora: खाई में फंसी बेजुबान की fire station व SDRF टीम ने बचाई जान
फायर स्टेशन अल्मोड़ा व एसडीआरएफ टीम के जवानों ने रेस्क्यू कर खाई में फंसी बेजुबान की बचाई जान
दिनांक 03/05/2024 को लोअर माल रोड सिचाई विभाग मोड़ के पास सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में झाड़ियों के बीच एक गाय के फंसे होने की सूचना पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गाय को बचाने के लिये रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया । फायर यूनिट व एसडीआरएफ के जवानों द्वारा कड़ी मेहनत कर रस्सियों की मदद से झाड़ियों में फंसी गाय को रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला ।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा फायर स्टेशन अल्मोड़ा व एसडीआरएफ जवानों द्वारा किये गये इस पुनित कार्य की सराहना की गई।
रेस्क्यू टीम-


1-फायर सर्विस चालक हरि सिंह,
2- महिला फायर कर्मी रंजना,
3-महिला फायर कर्मी इन्दू मेहता,
4- महिला फायर कर्मी नीरु,
5- महिला फायर कर्मी निकिता ।
व एसडीआरएफ टीम के जवान शामिल रहें
- जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया।
- पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।
- दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने विभिन्न समिति संयोजकों की बैठक आयोजित।
- मुख्यमंत्री धामी 27 मई को अल्मोड़ा में तैयारियां शुरू
- गंगा दशहरा : आस्था, संस्कृति और प्रकृति का पावन पर्व लेखक : जगदीश चन्द्र पाठक
