जी-20 की अध्यक्षता मिलने की खुशी में जागेश्वर मंदिर समूह को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया l
अल्मोड़ा – भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने की खुशी में देश के प्रमुख 100 राष्ट्रीय धरोहरों में उत्तराखंड से एकलौता जागेश्वर मंदिर समूह में शामिल किया गया है सभी धरोहरों की तरह मंदिर समूह को भी लाइटों से सजा दिया गया है इन सभी दिल्ली से पहुंची टीम ने शुक्रवार शाम मंदिर को सतरंगी लाइटों से सरोवर कर दिया l साथ ही मंदिर समूह में जी-20 का डिजिटल लोगो भी लगाया गया है l भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल के अधीक्षण प्रवक्ता मनोज सक्सेना ने बताया कि हालिया दिनों में भारत को जी-20 की अध्यक्षता का गौरव प्राप्त हुआ है इस खुशी में सांस्कृतिक मंत्रालय ने देश की 100 प्रमुख शहरों को अगले 7 दिनों तक रंग बिरंगी लाइटों से सजाने का फैसला लिया था उन्होंने बताया कि संस्कृति मंत्रालय ने लाइटिंग के लिए उत्तराखंड में जागेश्वर मंदिर समूह को भी देश की सवा धरोहरों में शामिल किया है बताया कि जागेश्वर मंदिर समूह को 8 दिसंबर तक रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा , साथ ही मंदिर समूह में जी-20 का डिजिटल लोगों की लगाया जाएगा ए एस आई के सीए नीरज नैथानी समेत विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी जागेश्वर मंदिर समूह में शुक्रवार देर तक लाइटिंग व्यवस्था में जुटे रहे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल हैं जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने के उपलक्ष्य में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से जागेश्वर मंदिर समूह को देश की प्रमुख धरोहरों में शामिल करते हुए लाइटिंग से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख योगेश, आचार्य राम प्रसाद, आचार्य गिरीश भट्ट, आचार्य पंडित शुभम भट्ट, पंडित हेमंत भट्ट, आदि ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है
