• Wed. Feb 11th, 2026

अमूल और मदर डेयरी दुग्ध मूल्य में बढ़ोतरी के बाद आंचल ने भी अपने दाम बढ़ा दिए। अमूल द्वारा दुग्ध दरो में वृद्धि के बाद नैनीताल दूग्ध संघ उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने भी बाजार दरों में वृद्धि की है । उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले दूध की दरो में 10 जून से प्रति लीटर ₹2 की बढ़ोतरी कर दी गई ।

रेट बढ़ोत्तरी पर बाजार सर्वे में आंचल उपभोक्ताओं का कहना है कि नैनीताल दूग्ध संघ प्रबंधन द्वारा अपने अनाप-शनाप खर्चों में कटौती के बजाय दुग्ध दरो में अनावश्यक वृद्धि की जा रही है तथा दुग्ध उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले स्टैंडर्ड दूध की आधे व एक लीटर की पैकिंग दरों में बढ़ोतरी साहित बुजुर्गों व रोगियों के लिए तैयार गाय दूध दरों में भी प्रति लीटर ₹2 की वृद्धि कर आंचल ने अपने उपभोक्ताओं को केंद्र में नई सरकार के गठन के साथ ही महंगाई की सौगात दी है। उत्तराखंड सरकार का अपना ब्रांड आंचल दूध का पूरे प्रदेश में अधिक डिमांड है। नैनीताल दूध उत्पादन सरकारी संघ द्वारा रोजाना एक लाख लीटर से अधिक का बाजारों में दूध की खपत की जाती है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *