• Wed. Mar 25th, 2026

    Binsar forest fire: कम्युनिस्ट पार्टी, जनवादी नौजवान व महिला सभा ने ४ वन कर्मियों की मौत पर व्यक्त किया गहरा दु:ख

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) जिलाकमेटी अल्मोड़ा “भारत की जनवादी नौजवान सभा(डी, वाई, एफ आई)”अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने संयुक्त बयान जारी कर बिनसर अभ्यारण में दिनांक 13 जून को वन अग्नि में जलकर ४ वन कर्मियों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अन्य वन कर्मी जो आग में झूलसे हैं उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की है। सी , पी एम जिला सचिव आरपी जोशी ने कहा कि पूर्व में भी सोमेश्वर तहसील में पांच मजदूरों की वन अग्नि से जलकर मृत्यु हो चुकी है।

    विभाग एवं सरकार ने इस घटना के उपरांत भी कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई जिसका यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि विभाग के आला अधिकारी कमरों में बैठकर कागजी घोड़े दौड़ते रहते हैं तथा मजदूर के ऊपर सारा कार्य छोड़ दिया गया है। पार्टी के सदस्यों ने कहा कि मृतकों के परिवार को 50 लाख मुआवजा तथा प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी प्रदान की जाए। तथा वन क्षेत्र के आसपास रह रहे ग्रामीणों के साथ मिलकर आग से निपटने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जाए।

    फरवरी माह से ही मनरेगा के तहत ग्रामीण बेरोजगारों को रखकर पिरुल एवं सूखे पत्ते लड़कियां हटाने का कार्य किया जाए आग से प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाए । बयान जारी करने वालों में भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष युसूफ तिवारी, योगेश कुमार मुमताज अख्तर जानवादी महिला समिति की सुनीता पांडे राधा नेगी, आदि ने संयुक्त बयान जारी किया!

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *