बिनसर वनाग्नी में झुलसे हुए चारों व्यक्तियों को लें जाया जा रहा दिल्ली एम्स हॉस्पिटल
अल्मोड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी दी कि बिनसर वनाग्नी में झुलसे हुए चारों व्यक्तियों को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है। इन्होंने बताया कि पीड़ितों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी से एयर लिफ्ट किया जा रहा है।
बिनसर वनाग्नी को बुझाने के लिए वायु सेना की मदद ली जा रही है। वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर भीमताल से पानी उठाकर बिनसर के जंगलों की आग को बुझाने में लगा हुआ है।
साथ ही एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ एवं वन विभाग के जवान भी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।
मौके पर जिलाधिकारी विनीत तोमर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा , प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह एवं सिविल सोयम के ध्रुव सिंह मर्तोलिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद हैं, एवं स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं।
- जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया।
- पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।
- दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने विभिन्न समिति संयोजकों की बैठक आयोजित।
- मुख्यमंत्री धामी 27 मई को अल्मोड़ा में तैयारियां शुरू
- गंगा दशहरा : आस्था, संस्कृति और प्रकृति का पावन पर्व लेखक : जगदीश चन्द्र पाठक
