• Fri. May 1st, 2026

    रेखा आर्या फॉरएवर स्टार इंडिया के सुपर वुमन 2024 अवार्ड से सम्मानित

    ByD S Sijwali

    Jun 25, 2024

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामुदायिक नेता रेखा आर्य को सोशल एक्टिविटी और टूरिज्म के कार्यों को बढ़ावा देने के प्रयास में FSIA यानी फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित सुपर वुमन पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

    फॉरएवर स्टार इंडिया एक प्रतिष्ठित मंच है जो विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभाओं और योगदान को पहचान और सम्मानित करने के लिए जाना जाता है। यह सम्मान रेखा आर्य के सामाजिक ग्रामीण महिलाओं के कल्याण और सामुदायिक पर्यटन के क्षेत्र के प्रति अथक प्रयास को उजागर करता है।

    रेखा ने अपने करियर में पर्यटन को हेरिटेज एक्टिविटी के लिए और महिला सशक्तिकरण के कई विकास कार्यों का आयोजन किया है। इन कार्यों ने कई लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना उनके अथक प्रयासों का प्रमाण है जो अन्य महिलाओं को भी उनके नक्शे कदम पर चलने को प्रेरित करेगा।

    रेखा आर्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा मुझे सामाजिक कार्यकर्ता की श्रेणी में फॉरएवर स्टार इंडिया से सुपर हीरो अवार्ड 2024 पुरस्कार प्राप्त करने पर गर्व है फॉरएवर स्टार इंडिया एक प्रतिष्ठित मंच है जो विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियां का जश्न मनाता है और उन्हें सम्मानित करता है यहां पुरस्कार मुझे सामाजिक कल्याण और समुदाय विकास के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रेरित करता है सम्मान के लिए धन्यवाद

    • कमर्शियल सिलिंडर के दामों मे की गई बढ़ोतरी के विरोध मै मोदी क़ा किया पुतला दहन l

    • कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि पर विधायक मनोज तिवारी का प्रहार,होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस l

    • आख़िरकार RTI का हुआ असर आम जनता की सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय में लगा नया सूचना पट l

    • तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर ,एक की हालत नाजुक l

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *