• Fri. Feb 13th, 2026

कसारदेवी और चितई में SSP पिंचा ने की अस्थाई चौकियां सृजित

कसारदेवी और चितई में SSP पिंचा ने की अस्थाई चौकियां सृजित

पुलिस तक जनता की पहुंच को आसान बनाने के लिए SSP अल्मोड़ा ने कसारदेवी और चितई में की अस्थाई चौकियां सृजित

क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में होगी मददगार

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस तक जनता की पहुंच को आसान बनाने के लिए 02 अस्थाई चौकियों का सृजन किया गया है।

क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ कानून, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने हेतु जनपद अल्मोड़ा में 02 अस्थाई चौकियां, कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र के कसारदेवी व चितई में खोली गयी।
जिस क्रम में अस्थाई चौकी कसार देवी में प्रभारी उ0नि0 देवेन्द्र सिंह नेगी व कर्म0गण हे0कानि0 श्री संदीप कुमार पाण्डे, कानि0 श्री विमल टम्टा, रि0कानि0 श्री सोनू कुमार, रि0कानि0 श्री कमल किशोर व अस्थाई चौकी चितई में अपर उ0नि0 श्री जयपाल सिंह व कर्म0गण हे0कानि0 श्री आसिफ हुसैन, रि0कानि0 श्री लक्ष्मण नाथ, रि0कानि0 सौरभ कुमार को नियुक्त कर तैनात किये गये हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *