पीआरडी जवान कुन्दन सिंह नेगी की मृत्यु पर विकास भवन सभागार में जताया शोक
शनिवार 6जुलाई 2024 को जनपद अल्मोड़ा के पी० आर०डी जवानों द्वारा विकास भवन सभागार समय 11:00 बजे वन्यजीव अभ्यारण वनाग्नि में जान गवाने वाले पीआरडी जवान कुन्दन सिंह नेगी (विकासखंड भैसियाछाना) कि मौत पर शोक जताया गया।
जहाँ जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रशान्त कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सहीत समस्त पीआरडी जवान, गोविद मेहरा, ओम प्रसाद, गणेश प्रसाद, मनोज कुमार, मनोज लाल, नरेंद्र प्रसाद,आनंद बल्लभ जोशी, विनोद कुमार, हीरा कनवाल, भगवान मर्तोलिया, भरत कुमार, शांति टम्टा आदि मौजूद रहे।
