• Sat. Mar 28th, 2026

    अल्मोड़ा: हरेला पीठ ने हाईटेक नर्सरी क्षेत्र में किया पौधारोपण

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हरेला पीठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  परिसर के हाईटेक नर्सरी क्षेत्र में पौधारोपण किया गया।  हरेला पीठ की निदेशक डॉ० प्रीति आर्या ने जानकारी दी है कि आंवला,माल्टा, तेजपत्ता, करीपत्ता, बेलपत्री आदि के पौधों को रोपा गया और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं।

    शिक्षकों, शोधार्थियों एवं कर्मियों ने किया पौधारोपण

    पौधारोपण अवसर पर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष कला प्रो. जगत सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष-विज्ञान प्रो. सुशील जोशी, प्रो अरविंद सिंह अधिकारी, प्रो.ए. के. नवीन, कुलानुशासक  डॉ.दीपक, डॉ. गीता खोलिया,  डॉ.तेजपाल सिंह, डॉ. माया गोला, डॉ. बचन लाल, डॉ. प्रतिमा, डॉ. आशा शैली, डॉ. श्वेता चनियाल, डॉ. लता आर्या, डॉ संदीप कुमार,जयवीर सिंह नेगी, लक्ष्मण बृजमुख, भीम सिंह, विनीत कांडपाल,आशा सैनी आदि सहित शिक्षकों, शोधार्थियों एवं कर्मियों ने पौधारोपण किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *