• Sun. Mar 22nd, 2026

    शारदा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के द्विदिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

    मंगलवार दिनांक 13 अगस्त को शारदा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के द्विदिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सभागार में हुआ । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वैज्ञानिक, उद्यमी और ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ट्रस्टी वसुधा पंतजी थीं। उन्हें विद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, महिला कल्याण संस्थान अल्मोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती रीता दुर्गापाल जी, कैंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री जंग बहादुर थापा जी, डॉक्टर एस. डी. कांडपाल जी, डॉक्टर कुसुम लता जी, श्री अंदलीप कमाल जी, मरियम काशिफ खान जी, फरहाना कमाल जी, श्री और श्रीमती हमीद जी, श्रीमती दीपा गुप्ता जी, श्री मनोज गुप्ता जी, श्रीमती दुर्गा कांडपाल जी, श्रीमती पुष्पा सती जी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती वसुधा पंत जी और अन्य सभी अतिथि गणों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ में बच्चों ने सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया । विद्यालय के होनहार और इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र में सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा कंटेंपरेरी,सूफी, शास्त्रीय नृत्य कथक, पंजाबी और पहाड़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वसुधा पंत जी ने अपने आशीष वचनों से बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    कार्यक्रम के समापन में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता शेखर जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए, सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएंँ तथा अभिभावक उपस्थित थे । इस प्रकार हर्षोल्लास के साथ विद्यालय के वार्षिकोत्सव का प्रथम दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *