• Tue. May 26th, 2026

मम्मी पापा हमें मत ढूंढना लिखा नोट छोड़कर निकले तीन नाबालिगों को पुलिस ने जंगल से ढूंढा

नाराज होकर घर से निकले तीन नाबालिग बालको को धौलछीना पुलिस ने जंगलो में सर्च अभियान चलाकर किया सकुशल बरामद

आज दिनांक 26/08/2024 की प्रातः डायल 112 के माध्यम से थाना धौलछीना को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के तीन नाबालिग बालक जिनकी उम्र क्रमशः 12 वर्ष 14 वर्ष,15 वर्ष है, जो घर से नाराज होकर कही चले गये है,काफी खोजबीन के बाद भी नही मिल पा रहे है।
सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों गुमशुदा नाबालिग बालकों की तलाश शुरु कर दी।
पुलिस टीम ने नाबालिग बालकों की खोजबीन हेतु आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाकर व थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया,कड़ी मशक्कत और अथक प्रयास से तीनों नाबालिग बालकों को रेतीधार जंगल से सकुशल बरामद कर लिया।
तीनों नाबालिग एक ही गांव के निवासी है और परिजनों की किसी बात से नाराज होकर घर छोड़ने से पूर्व एक नोट लिखकर गये थे कि मम्मी –पापा हमें मत ढूंढना,हम नौकरी की तलाश में जा रहे है।

बच्चों के गुमशुदा होने से उनके माता-पिता काफी परेशान हो गये थे,बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों की जान में जान आयी।
तीनों नाबालिगों व उनके परिजनों की थाने पर काउंसिलिंग कर भली-भाँति समझाया गया,तत्पश्चात बालकों को परिजनों के सुपुर्द किया गय़ा।
परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना कर आभार व्यक्त किया ।
थाना धौलछीना पुलिस टीम-

  1. हे0 कानि0 श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी
  2. हे0 कानि0 श्री कुन्दन लाल
  3. कानि0 श्री धनी राम

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *