• Tue. Mar 31st, 2026

    महिला ने अपने 11 माह के बेटे को पिलाया जहर, मौत

    भिकियासैण (अल्मोड़ा)। थाना देघाट क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। देघाट निवासी महिला ने अपने 11 माह के बच्चे को जहर पिलाया, और खुद भी गटक लिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देघाट के खलडुवा निवासी महेंद्र राम का विवाह दिव्या के साथ हुआ था। उनका 11 माह का बेटा निखिल भी था।इन तीनों के अलावा घर में महेंद्र की दादी रहती है। परिजनों के मुताबिक विगत मंगलवार सुबह महेंद्र और दिव्या निखिल को लेकर किसी वैद्य के पास गए थे। लौटने के बाद महेंद्र बकरी चुगाने चला गया, जबकि दिव्या बच्चे को लेकर बाजार आ गई। दिव्या ने बाजार से विषाक्त पदार्थ खरीदा और गटक लिया। इस दौरान दिव्या ने जहर बच्चे को भी पिला दिया। इसी बीच लोगों ने डायल 112 में जानकारी देकर दोनों कोपीएचसी देघाट में भर्ती कराया। जहांडॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दिव्या अपने पति पर शक करती थी। इसे लेकर कई बार वाद विवाद भी हो चुके थे। इधर, अब उसके इस खौफनाक कदम से हर कोई स्तब्ध है।

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही सारी हकीकत सामने आने की संभावना जताई जा रही है। दिव्या के प्राथमिक बयान दर्ज कर उपचार के लिए रानीखेत भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दिव्या ने अपनी मर्जी से विषाक्त गटकने की बात कही है। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष देघाट हरविंदर कुमार ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। रानीखेत पुलिस टीम मो- प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़, कोतवाली रानीखेत 2- चौकी प्रभारी ताड़ीखेत बलबीर सिंह, 3- कांस्टेबल कुमार 4. कांस्टेबल संजीत अमित मलिक, 5 महिला होमगार्ड ज्योति गोस्वामी शामिल रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *