• Wed. Mar 18th, 2026

    विक्टोरिया प्रीमियर लीग के तीसरे दिन गुरूडाबंज ने 7 रन से जीता मैच

    विक्टोरिया प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण में आज के तीसरा दिन का मैच. विक्टोरिया और गोल्डन बॉयज के बीच खेला गया विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. 20 ओवर में 181 रन विक्टोरिया के द्वारा बनाए गए विक्टोरिया की ओर से सर्वाधिक रन विकास फर्टिल ने बनाएं. विकास ने 55 रन की पारी खेली. तो वही गोल्डन बॉयज के खिलाड़ी सिर्फ 17 ओवर ही खेल पाए और उन्होंने पूरे विकेट खोकर 71 रन बनाए. विक्टोरिया की तरफ से चंदन लटवाल ने अपने चार ओवर में छह रन दिए और दो ओवर मैड इन डालकर तीन अहम विकेट झटके. इसके लिए चंदन लटवाल को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया, वही दूसरा मैच गुरूडाबंज और जी आर फाइटर के बीच खेला गया. गुरूडाबंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 120 रन मारे. जिसमें राजेश ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 35 रन मारे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जी आर फाइटर की टीम सिर्फ 113 रन ही बना पाई, जिसमें दोनों टीम की तरफ से कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
    गुरूडाबंज ने इस मैच को 7 रन से जीता. इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच हर्ष गढ़िया बने. हर्ष ने अपने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके.

    स्कोरर की भूमिका में मयंक और अभय अधिकारी रहे. तो वही अंपायर की भूमिका में सत्येंद्र कुमार और शमशाद अल्वी रहे.

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *