अल्मोड़ा पुलिस का वृहद जनजागरुकता अभियान जारी
छात्राओं को सुरक्षा के प्रति कर रही सज़ग
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर साइबर क्राइम, नशे से बचने, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों व नवीन कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 06/09/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सल्ट के छात्राओं को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। साथ ही छात्राओं को महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। तत्पश्चात् सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।
