• Tue. May 26th, 2026

Nanda Devi Mela 2024: उपजिलाधिकारी ने किया मेले परिसर का स्थलीय निरीक्षण

अल्मोड़ा, 6 सितंबर 2024: आज नंदा देवी मेले की तैयारियों के संबंध में उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस, राजस्व, नगर निगम, फायर आदि विभागों व मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ मेले परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा बताया गया कि मेले के लिए मेला में अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जा रही है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। फायर विभाग द्वारा मंदिर परिसर में फायर हाईड्रेन्ट की जांच कर ली गयी है। पुलिस विभाग द्वारा मेले परिसर में CCTV लगाए जाने की आवश्यकता बताई गई। मंदिर समिति से अपेक्षा की गई कि सुरक्षा व व्यवस्था के दृष्टिगत परिसर में CCTV लगाएं जिस पर मेला समिति के अध्यक्ष द्वारा सहमति व्यक्त की गई। उपजिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भीड़ की स्थिति को देखते हुए एल आर शाह रोड के यातायात को आवश्यकतानुसार 2-3 घण्टे की अवधि के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रखने पर भी विचार कर लें। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को भी मेला अवधि में समुचित साफ सफाई के निर्देश दिए जिस।ए अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि ससमय पर सफाई व्यवस्था, लाइट्स व डोला मार्ग को रुकावट मुक्त कर लिया जाएगा। मेला समिति को मौके पर बताया गया कि मंदिर परिसर में लग रहे चरखे/झूले को बिना अनुमति के संचालित न किया जाय। मेले में निरंतर पुलिस गश्त लगाए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया।

इस दौरान अधिशाषी अधिकारी भरत त्रिपाठी, मेला समिति के पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *