• Tue. May 26th, 2026

अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

ByD S Sijwali

Sep 16, 2024

उत्तराखंड चंडीगढ़ भवन में अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक भारतीय मजदूर संघ के आह्वान में संपन्न हुई।तमाम राज्यों के अखिल भारतीय आशा कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया

इस दो दिवसीय अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित के साथ उत्तराखंड से रेनू अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूपा बिस्वकर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हेमलता भारतीय मजदूर संघ उप महामंत्री एवं अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के प्रभारी सुरेंद्र पांडे आदि के द्बारा कार्यक्रम की शुरुआत की शुरुआत की गई। ये दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड के तमाम जिलों व अन्य राज्यों के अखिल भारतीय आशा कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। रेनू नेगी अखिल भारतीय आशा कर्मचारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सौजन्य से ये दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम हरिद्वार में उत्तराखंड चंडीगढ़ भवन में देवी-देवताओं के स्मरण करते हुए लोकप्रिय लोकगीत के साथ बड़े हर्षोल्लास से पूर्वक संपन्न हुआ।

इस दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने व प्रदेश स्तर के अखिल भारतीय आशा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अलग-अलग पदाधिकारियों ने अलग अलग तरीके से संघ को मजबूती से आगे करने के लिए व आशा  कर्मचारियों के जन समस्याओं के लिए चर्चा की।
संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने इस कार्य समिति में भारतीय मजदूर संघ के अंतर्गत जुड़े हुए सभी संस्थाओं को मजबूती से प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय तक ले जाने के लिए एकता के बंधन में एक सूत्र में बंधने के लिए और अपनी जन समस्याओं के मांग का एक एजेंडा का प्रमुख उद्देश्य बताया किसी भी संघ को चलाने के लिए सबसे पहले धन,व तन व मन चाहिए तभी संगठन आगे की जन समस्याओं के लिए प्रभावी रहता है।

इस अवसर पर उपस्थित जन

ये दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड से रेनू नेगी अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष बिसनोई, आशा कर्मचारी प्रदेश महामंत्री ललतेष बिस्वकर्मा, अमिता चौहान व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूपा बिस्वकर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हेमलता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री,उप महामंत्री व अखिल भारतीय आशा कर्मचारी के प्रभारी सुरेंद्र पांडे व राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश दिल्ली, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश वेस्ट बंगाल   झारखंड आदि राज्यों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *