• Mon. Mar 16th, 2026

    एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर वारंटियों की धरपकड़ जारी

    अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट व दन्या ने 01-01 वांरटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
    जिस क्रम में-

    1- थाना सल्ट-
    अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या-33/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गौरव कुमार पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासी काशीपुर जिला उधम सिंह नगर मूल निवासी ग्राम दारापुर मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को काशीपुर से गिरफ्तार किया गया।
    2- थाना दन्या-
    अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या-1570/22 धारा 494 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त चन्दन राम पुत्र लक्षम राम निवासी ग्राम गल्ली पोस्ट कफलनी, दन्या अल्मोड़ा को उसके घर ग्राम गल्ली से गिरफ्तार किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *