• Wed. Feb 11th, 2026

नाबालिग छात्रा से बायलोजी के टीचर ने की छेड़छाड़, पुलिस जाँच शुरू

लालकुआँ कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्र अन्तर्गत बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में कक्षा 11 में अध्यनरत नाबालिग छात्रा से बायलोजी के टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।नाबालिक छात्रा के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिन्दुखत्ता स्थित तिवारी नगर प्रथम निवासी ग्रामीण ने लालकुआँ कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री शास्त्री नगर के एक शासकीय इंटर कॉलेज मेंअध्यनरत है।गत आठ अक्टूबर बायोलेब के कक्ष में अध्यापक द्वारा मेरी पुत्री के साथ छेडछाड करते हुए शरीर के विशेष अंगो को गलत तरीके से छुवा और अश्लील हरकत की गई। घर आने के बाद मेरी पुत्री ने अपनी ताई जी को उसके साथ हुई अश्लील हरकत की जानकारी दी गई, जिसके बाद दिनांक 10 अक्टूबर को मेरी पुत्री अपनी ताई को लेकर विद्यालय गई। उस दिन आरोपी अध्यापक अवकाश में था। इस दौरान अन्य छात्राओं ने बताया कि इस प्रकार कि हरकते पूर्व में हमारे साथ भी हुई है, जिसके बाद 11 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे 30 से 40 ग्राम वासियों के साथ कोतवाली में तहरीर दी गई।उसी रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे आरोपी अध्यापक एक अन्य अध्यापक के साथ पीड़िता के घर आए आये और मेरी पत्नी और मेरी पुत्री को धमकाया कि तुमने कोतवाली में तहरीर क्यों दी।आस पडोस के लोग आये तो आरोपी बोलने लगा कि हमसे गलती हो गई और हमें मॉफ कर दो नहीं तो हमारा भविष्य खराब हो जाएगा। जब प्रार्थी को इस बात की सूचना मिली तो प्रार्थी ने स्थानीय पुलिस चौकी के कर्मचारियो को घर भेजा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उनको मेरे घर से भगाया गया। फिर उसके बाद उसी रात्रि में मेरी पत्नी और मेरे पडोसी के साथ स्थानीय चौकी में गये और लिखित सूचना देते हुए उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस घटना क्रम से पूरे क्षेत्र में भय का माहोल बना हुआ है।इधर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *