• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा(बड़ी ख़बर) पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, लोगों ने ली राहत भरी सांस

रिपोर्ट – डी एस सिज़वाली
जिला अल्मोडा उत्तराखण्ड
फीड नाम – गुलदार कैद

Almora।उत्तराखंड में लगभग हर जिले में गुलदार का खौफ बरकरार है। आए दिन गुलदार के आतंक की खबर सामने आ रही है। इस बीच अल्मोड़ा जिले से एक राहत भरी खबर है। काफी दिनों से आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार अब पिंजरे में कैद हो गया है। दरअसल अल्मोडा शहर के स्थित चीनाखान मोहल्ला में लम्बे समय से गुदार का आंतक बना हुआ था। रोज रात को गुलदार की चहकदहमी रहती थी जिस कारण चीनाखान मोहल्ले के लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी वन विभाग द्वारा स्थानीय मोहल्ले में गुलदार को पकडने के लिए पिंजरा लगाया गया था जिसमें गुलदार कैद हो गया। गुलदार के कैद होने के बाद गुलदार ने आगोस में आकर अपने मुंह को नुकसान पहुचाया हुआ है वन विभाग की टीम मौके पर पहुच कर गुलदार को अपने कब्जे में लेकर अपने अपने साथ अल्मोडा जू ले गई जहां गुलदार का उपचार के बाद उसे जंगल में छोड दिया जाएगा। गुलदार का आतंक क्षेत्र में पहले से ही व्याप्त था। गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। जब वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार को पिंजरे में डालकर अल्मोड़ा रवाना किया गया तो ग्रामीणों ने राहत की सांस।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *