• Fri. Mar 27th, 2026

    भाजपा ने सक्रिय सदस्यता अभियान के फार्म वितरण का कार्य किया शुरू

    अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वाधान में आज सक्रिय सदस्यता अभियान के फार्म वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि 15 अक्टूबर को प्राथमिक सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलाया जाएगा प्रत्येक मंडल में 50 सदस्य बनाने वाले सदस्य को ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि नगर मंडल में प्राथमिक सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य को पूर्ण कर चुका है पूरे नगर मंडल में सौ से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला सक्रिय सदस्य अभियान के जिला संयोजक कैलाश गुरुरानी नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल जिला मंत्री महेश बिष्ट देवाशीष नेगी नगर मंडल के सक्रिय सदस्यता अभियान के संयोजक अर्जुन बिष्ट जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल नगर मंत्री दिशांत पवार श्याम पांडे आदि उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *