• Fri. May 1st, 2026

    अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज की किरन रावत बनी चैंपियन

    Almora. दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को लमगड़ा के स्वामी विवेकानंद मिनी स्टेडियम लमगड़ा में ब्लॉक स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती देवकी बिष्ट जिला पंचायत सदस्य धूरा संग्रोली द्वारा किया गया । खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट तथा संयोजक श्री त्रिभुवन कुमार प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलन के साथ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इस प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा की बालिका वर्ग में किरन रावत ने 100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया और वो चैंपियन बनी तथा बालक वर्ग में नितिन अधिकारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढ़ौरा चैंपियन बने। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकी बिष्ट जी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के ली प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट ने भी संबोधित किया। संयोजक त्रिभुवन कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर शिक्षक संघ के श्री तारा बिष्ट महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी जोशी ब्लॉक खेल समन्वयक श्री विनोद कुमार सह ब्लॉक समन्वयक श्री राजेंद्र कुमार जोशी तथा शारीरिक शिक्षक , विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed