• Mon. May 25th, 2026

रघुनाथ सिटी मॉल से न्यू इंद्रा कॉलोनी तक के ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की स्वच्छता संकल्प यात्रा


ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को ‘स्वछता संकल्प यात्रा’ का प्रारंभ विवेकानंदपुरी वार्ड में स्टेडियम के नीचे से किया गया| यह यात्रा रघुनाथ सिटी मॉल से न्यू इंद्रा कॉलोनी तक के क्षेत्र में करी गई| जिसमें घर – घर जाकर स्वछता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर निवासियों के साथ संवाद किया गया| सभी लोगों से उनके क्षेत्र से सम्बंधित जिसमे कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं, उनके क्षेत्र में नशे तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बात करी गई| इस चर्चा में वहाँ के निवासियों ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में करी गई चर्चा में सभी लोगों ने समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव भी दिए| इस यात्रा में डा० वसुधा पंत, श्रीमती मंजू पन्त, भूषण पांडे, जीवन बर्मा जी, डा. जे.सी दुर्गापाल, भूपेंद्र वल्दिया, संजय अधिकारी, रोहित पंत, रोहित पांडे, आदि उपस्तिथ रहे|
हम इस यात्रा के समस्त सहभागियों एवं सम्वाद्कर्ताओं के बहुत बहुत आभारी हैं| यह यात्रा कल भी न्यू इंद्रा कॉलोनी (शोबन सिंह जीना कैंपस)से आगे के क्षेत्र में जारी रहेगी जिसके लिए| यात्रा का प्रारंभ न्यू इंद्रा कॉलोनी के पास से किया जायेगा| आप सबसे अनुरोध है अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें|

डा वसुधा पन्त
९४५६७२२४२२

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *