• Mon. May 25th, 2026

पिकअप में 7 सवारियां बिठाकर उनकी जान जोखिम में डालने वाले चालक के विरुद्ध कार्रवाई

पिकअप में 7 सवारियां बिठाकर उनकी जान जोखिम में डालने वाले चालक के विरुद्ध कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी अल्मोड़ा पुलिस

दन्या पुलिस ने मालवाहक पिकअप में 7 सवारियां बिठाकर उनकी जान जोखिम में डालने वाले चालक के विरुद्ध कोर्ट चालान व डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही,

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले लापरवाह वाहन चालकों/वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर रही है।
आज दिनांक 02.12.2024 को सीओ अल्मोड़ा, श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री भगवान गिरी, प्रभारी चौकी जागेश्वर मय पुलिस बल के आरतोला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान एक माल वाहक पिकअप में 7 यात्री सवार थे, जिस पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध कोर्ट का चालान व डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *