• Wed. Mar 25th, 2026

    Almora: डॉ. शेखर चन्द्र जोशी ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित

    Almora: डॉ. शेखर चन्द्र जोशी ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’ (मिला) से सम्मानित

    प्रतिष्ठित चित्रकार, संकायाध्यक्ष दृश्यकला, विभागाध्यक्ष चित्रकला प्रो. (डॉ.) शेखर चन्द्र जोशी को ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’ (मिला) से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान लिंगायस ललिता देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज छतरपुर, दिल्ली के सभागार में आयोजित समारोह में दिया गया। यह समारोह गोल्डन स्पेरो तथा स्काल्ड द्वारा आयोजित किया गया था।

    मुख्य अतिथि महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले श्री गजेन्द्र चौहान तथा विशिष्ट अतिथि साध्वी प्रज्ञा पूर्व लोकसभा सांसद, भोपाल-सीहोर, मध्यप्रदेश ने यह पुरस्कार प्रदान किया। विशिष्ट अतिथियों में श्री हरिओम हरि, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष, श्री विकास पंचाल दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष आदि उपस्थित रहें। इस अवसर गोल्डन स्पेरो तथा स्काल्ड के निदेशक डॉ. तिलक तन्वर तथा आर जे आरती मल्होत्रा आदि अन्य कई उपस्थित रहें।

    समारोह में कई पुस्तकों का अनावरण भी किया गया। देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही सौ से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी कम में प्रो. शेखर चन्द्र जोशी के अतिरिक्त सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा से, पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल एवं जी.आई.एस. प्रो. जीवन सिंह रावत, शिक्षाविद डॉ. पूजा, निदेशक शैलपुत्री कात्यायनी फाउन्डेशन धनबाद, श्री संजय ढाका, श्री बहुगुणा जी आदि को भी सम्मानित किया गया। प्रो. (डॉ.) शेखर चन्द्र जोशी पूर्व में भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

    प्रो. (डॉ.) शेखर चन्द्र जोशी की इस उपलब्धि पर प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोडा, डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट कुलसचिव, श्री अमित कुमार त्रिपाठी वित्त नियत्रंक, प्रो. जगत सिंह बिष्ट शोध निदेशक एवं संकायाध्यक्ष कला संकाय, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट परिसर निदेशक, डॉ. दीपक कुलानुशासक, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, प्रो. सोनू द्विवेदी, प्रो. संजीव आर्य, श्री पूरन सिंह, श्री सन्तोष सिंह मेर, श्री जीवन चन्द्र जोशी, श्री कौशल कुमार, श्री कृष्णा वर्मा, श्री तरूण कुमार शर्मा (अतिथि व्याख्याता), श्री प्रकाश भट्ट, श्री भुवन विद्यार्थी, श्री गुलाब राम व समस्त अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल, कुलानुशासक मण्डल तथा चित्रकला विभाग एवं दृश्यकला संकाय के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *