• Tue. May 26th, 2026

Almora News: टैक्सी से स्मैक तस्करी कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने चार लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ तस्करों को दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ / एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान स्यालीधार के पास वाहन संख्या UK01TA1949 टाटा सूमो को रोककर चैक किया गया तो उसमें सवार चालक दीपक सिंह उर्फ दीपू और गौरव बिष्ट उर्फ गोलू के कब्जे से 14.55 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई और वाहन को सीज किया गया।

आपराधिक इतिहास में –

दीपक बिष्ट मु.अ.सं. 46/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

गौरव बिष्ट- मु.अ.सं. 35/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मु.अ.सं. 21/2019 धारा 379/411 भा.द.वि.

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –

1- दीपक सिंह बिष्ट उर्फ दीपू उम्र 24 वर्ष पुत्र स्व. गोविन्द सिंह बिष्ट निवासी स्यालीधार अल्मोड़ा 2- गौरव बिष्ट उर्फ गोलू उम्र 24 वर्ष पुत्र बलवन्त बिष्ट निवासी ग्राम गर भनार सरकार की आली अल्मोड़ा

बरामदगी में –

14.55 ग्राम स्मैक

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *