• Mon. May 25th, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस के पूर्व दिवस पर स्वामी विवेकानन्द से जुड़े स्थानों का भ्रमण

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ, अध्ययन केंद्र द्वारा 20 सदस्यीय दल ने अल्मोड़ा में स्वामी विवेकानन्द से जुड़े स्थानों पर जाकर आध्यात्मिक ऊर्जा ली।
स्वामी विवेकानन्द आध्यत्मिक पर्यटन परिपथ,अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया के संयोजन में यह भ्रमण आयोजित हुआ। भ्रमण दल को रामकृष्ण कुटीर के शिवानंद हॉल से कुटीर के स्वामी मायाधीशानन्द, स्वामी अर्पण महाराज ने रवाना कर स्वामी विवेकानन्द जी की आद्यात्मिक विचार और उनके जीवन प्रसंगों को याद किया।
इस शैक्षिक दल ने थॉम्पसन हाउस, ओकले हाउस, लाला बद्रीशाह, जी आई सी, अम्बादत्त जोशी का बगीचा का भ्रमण कर जानकारी दी गयी। भ्रमण के समापन सत्र पर पूर्व सैनिक रूप सिंह बिष्ट, पूर्व रेंजर जशोद सिंह बिष्ट, प्रो गोपाल सिंह नयाल,सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह सत्याल, केंद्र के संयोजक डॉ चन्द्रप्रकाश फुलोरिया,केंद्र के सह संयोजक डॉ ललित जोशी,मीनाक्षी आर्या एवं विकास सिंह ने बात रखी। इस आध्यात्मिक भ्रमण के दौरान भारती, अंकित,मयंक, चांदनी, प्रियंका आर्या, तमन्ना, आँचल, राहुल जोशी,कमल आदि शामिल हुए।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *