• Wed. May 27th, 2026

भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से की शिष्टाचार भेंट

भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से की शिष्टाचार भेंट


देहरादून-भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि संघटन महामंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रेरक विचारों से लाभान्वित होने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ।इसके साथ ही कर्नाटक ने कहा कि आज उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट है कि पार्टी की नीतियो, अनुशासन एवं सिद्धांत जनता के मन में रच बस रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संघठन महामंत्री अजेय कुमार की कुशल रणनीति से आज अल्मोड़ा जैसी जगह में भाजपा ने अपना परचम नगर निगम चुनावों में लहराया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड आज भगवामय हुआ है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा दिल्ली में भी अनेक चुनावी सभाओ को सम्भोधित कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए कड़ी मेहनत की गई जिसके फल स्वरुप आज दिल्ली भी लम्बे समय के बाद भगवा मय हुई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विजय पर सभी कार्यकर्ताओ सहित आम जनता को बधाई दी है तथा विशेष रूप से दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि पूर्व दर्जामंत्री को भी पार्टी ने दिल्ली चुनावों में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए दिल्ली बुलाया था तथा उनके द्वारा दिल्ली में एक सप्ताह से अधिक समय तक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क किया गया था।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *