• Mon. Mar 30th, 2026

    सरकार 19 सालों से हमें केवल आश्वासन देते आ रही; गैरसैंण में गुरील्लाओं की आपातकालीन बैठक

    मंगलवार दिनांक 11/ 02/ 2025 को एक आपातकालीन मीटिंग गैरसैंण रामलीला मैदान में ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत शाह की अध्यक्षता में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं टिहरी जिले का जिला अध्यक्ष,प्रदेश महासचिव एवं उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, प्रदेश प्रचारक एवं चंपावत के जिला अध्यक्ष ललित बगौली, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट एवं कई पदाधिकारी उस मीटिंग में मौजूद थे। ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत शाह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार 19 सालों से हमें केवल आश्वासन देते आ रही है। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं कर रही है।

    अध्यक्ष रंजीत शाह ने कहा है कि गुरिल्लाओं ने 10 फरवरी तक अल्टीमेटम दे रखा था कि 10 फरवरी तक जियो जारी करें। विभिन्न- विभिन्न विभागों में गुरिल्लाओं को नियुक्ति दें। लेकिन सरकार ने कोई काम नहीं किया गुरिल्ला संगठन के लोग बड़े आक्रोषित हैं और अब ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत शाह ने सभी गुरिल्लाओं को आहवान करते हुए कहा है कि समस्त गुरिल्ला 16 फरवरी को देहरादून कूच करेंगे और 17 फरवरी को अनिश्चितकाल के लिए सी एम आवास कूच करेंगे और आत्मदाह जैसे कदमों को उठाने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार और धामी सरकार की होगी। एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला अपनी तीन सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए 18 सालों से आंदोलन कर रहा है। और उत्तराखंड सरकार ने 20 दिसंबर 2023 को अपने 18 सचिवों और विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों एवं मुख्य सचिव राधा रतूडी जी की अध्यक्षता में गुरिल्ला प्रतिनिधि मंडल और एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे। आपके द्वारा सभी 18 सचिवों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश किया गया था। कि विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की सूची शासन को भेजें और गुरिल्लाओ की सेवाओं का लाभ लिया जाए। जिससे कि गुरिल्लाओ में आशा थी कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया है। अब हमारा काम हो जाएगा परंतु 14 माह बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं में अत्यंत निराशा एवं रोष है जबकि एसएसबी गुरिल्ला 18 सालों के लंबे अंतराल से अपनी तीन सूत्रीय मांगों के लिए सड़क से संसद तक अपनी लड़ाई लड़ रहा है और दर-दर की ठोकरें खा रहा है और बेरोजगारी का दंश भोग रहा है। जो की काफी निराशाजनक है। जबकि मणिपुर में स्वयंसेवक गुरिल्लाओं को नियमित सेवा में नियुक्त दी गई है और बाकी गुरिल्लाओं को अन्य वित्तीय लाभ और सुविधा दी जा रही है। पेंशन एवं ग्रेच्युटी आदि प्रदान की गई है।

    उत्तराखंड के एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला का केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा भी कई बार सत्यापन कर दिया गया है और कई बार पूर्व की सरकारों ने भी कुछ बिंदुओं पर शासनादेश भी जारी किया था पूर्व या वर्तमान सरकार ने भी गुरिल्लाओं के विषय पर सकारात्मक पहल करने की बात कही है मगर एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं का आज तक किसी भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है जो की अत्यंत निराशाजनक है महोदय उत्तराखंड का गुरिल्ला मणिपुर की भांति 2006 से लेकर 2025 तक अपनी मांगों को मनवाने के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों से लेकर राजधानी देहरादून और जंतर- मंतर तक धरना प्रदर्शन कर रहा है। इसके पश्चात सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है महोदय समस्त पदाधिकारीयों ने कहा कि 18 दिसंबर 2024 को जब सी एम आवास कूच था तो सरकार ने आनन-फानन में गुरिल्ला पदाधिकारीयों को वार्ता के लिए बुलाया जिसमें प्रमुख गृह सचिव शैलेश बगौली की अध्यक्षता में वार्ता हुई। सरकार ने आनन-फानन में 20 दिसंबर 2024 को मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में एवं समस्त सचिवों के साथ एक आपातकालीन मीटिंग सचिवालय में हुई थी। जिसमें सचिव स्तर से तुरंत कार्रवाई का आश्वासन पदाधिकारीयों को दिया गया था लेकिन डेढ़ माह बीतने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसमें समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला एवं पदाधिकारी बड़े आक्रोषित हैं समस्त गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारीयों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार 10 फरवरी तक गुरिल्लाओ को नौकरी एवं पेंशन नहीं देती है तो समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला 16 फरवरी को देहरादून कूच करेंगे और 17 फरवरी को अपने पुराने अडिग पर अनिश्चितकालीन के लिए सी एम आवास कूच करेंगे और आत्मदाह जैसे कदमों के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी धामी सरकार की होगी। और आज मीटिंग में गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारी एवं कई गुरिल्ला उपस्थित थे। जैसे की रंजीत शाह ब्लॉक अध्यक्ष गैरसैंण, गणेश गौड, दरवानी राम, केदारू राम, पुष्कर पवार ,मुन्ना पवार, पुष्पा देवी, राखी शाह, लक्ष्मी प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह, कुंवरी राम, नैन सिंह,पान सिंह, मनवीर रावत, केदार सिंह , किशन सिंह, अनीता देवी, गजे सिंह, पुष्कर नेगी, जमन सिंह, आदि कई सैकड़ों गुरिल्ले उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *