• Sat. Mar 28th, 2026

    वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए।


    न्यायमूर्ति आलोक मेहरा के परिवार की बात करें तो उनका जन्म नैनीताल में हुआ था। उनके पिता स्व. गोपाल सिंह मेहरा प्रसिद्ध अधिवक्ता थे, जिन्होंने नैनीताल जिला अदालत में कई वर्षों तक वकालत की और उत्तराखंड बार काउंसिल के संस्थापक सदस्य रहे। उनकी माता धना देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धारचूला में प्रधानाचार्य रहीं। जबकि उनके दादा स्व. रामरत्न मेहरा भी एक वकील थे। उनकी पत्नी डॉ. पुष्पा मेहरा डीएसबी परिसर में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनके दो बेटियां हैं, जिनमें से एक विधि की छात्रा है और दूसरी एमबीबीएस कर रही है।
    आलोक मेहरा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल से हासिल की। इसके बाद स्नातक और स्नातकोत्तर उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से किया। लॉ की पढ़ाई उन्होंने 1998 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। 1999 में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में उनका पंजीयन हुआ। आलोक मेहरा ने अपनी वकालत की शुरुआत नैनीताल जिला अदालत से की। उनकी इस नियुक्ति पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *