• Tue. May 26th, 2026

Almora News: ढाई लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी, नशे पर पुलिस का प्रहार, पुलिस टीम की सतर्कता से 02 तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद

इसी क्रम में दिनांक- 14.02.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कूपी बैण्ड तिराहा, यात्री प्रतीक्षालय सल्ट पर 02 युवक गोपी किशन उम्र-25  वर्ष पुत्र स्व0  कैलाश निवासी ग्राम गोदवाला पूरब का मजरा, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश व गौरव कुमार उम्र- 29 वर्ष पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासी ग्राम दारापुर, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश को रोका। जो पिठ्ठू बैग के साथ बैठे थे।  पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई तो दोनों युवकों के बैगों को चैक किया गया तो दोनों युवकों के 02 पिट्ठू बैगों से कुल 11.090 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए, थाना सल्ट में अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। वे लोग इसे मुरादाबाद ले जा रहे थे। जिसकी कीमत- 2,77,250/- रुपये है।

सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0 दीवान सिंह
2. हेड कानि0 दीपक  कुमार
3. कानि0 रवि प्रताप सिंह
4. कानि0 विपिन पांथरी

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *