• Sun. Feb 23rd, 2025

    पहाड़ के लोगों पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने प्रेम चंद्र अग्रवाल की सांकेतिक शवयात्रा निकाली

    पहाड़ के लोगों पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने प्रेम चंद्र अग्रवाल की सांकेतिक शवयात्रा निकाली

    पहाड़ के लोगों पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज जीआईसी से चौघानपाटा वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की सांकेतिक शवयात्रा निकाल कर चौघानपाटा पर आकर शवदाह किया..

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ियों को साले पहाड़ी कहकर उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने अपना मानसिक संतुलन खो जाने के संकेत दिए हैं, उत्तराखंड राज्य निर्माण में पहाड़ के लोगों का योगदान कोई नहीं भूल सकता, पहाड़ के लोगों को गाली देना राज्य के तमाम आंदोलनकारियों का अपमान है, पहाड़ के लोग इस अपमान का बदला जरूर लेंगे..

    जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भोज ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री में अगर हिम्मत है तो वे पहाड़ का दौरा कर के दिखाए, कांग्रेस पार्टी उन्हें अल्मोड़ा जिले की सीमाओं में घुसने नहीं देगी.. ऐसे पहाड़विरोधी नेताओं के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं होनी चाहिए, मुख्यमंत्री को अपने इस पहाड़ विरोधी मंत्री का तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए..

    शवदाह कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष कांग्रेस तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश सेवा दल महिला अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजू सिंह, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी, सोमेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजू भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, दीप सिंह डांगी, विनोद वैष्णव, लीला जोशी, निजाम कुरैशी, सुशील साह, कार्तिक साह, किरण आर्य, मंजू काण्डपाल, फेमिना खान, इरशाद एहमद, महेश आर्य, बाल विक्रम सिंह रावत, गौरव सतवाल, प्रदीप बिष्ट, अमर बिष्ट, एन डी पांडेय, गौरव वर्मा, बैभव पाण्डेय मोहन सिंह देवली, हरेंद्र सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, जगदीश पांडे, संजीव कर्मियाल, उमेश गुरुरानी, , विश्वास टम्टा, शिवम् पंत, कमल मेहता, नितिन रावत, देवेन्द्र कनवाल, रोहित रौतेला, आशुतोष गोस्वामी, सोनी गोस्वामी, देव सिंह कनवाल, मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे…

    All type of Computer Works and All Types of govt application etc work

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *