• Tue. Mar 10th, 2026

    हल्द्वानी: शाम छह बजे के बाद नॉनवेज के ठेले और फूड वैन नही लगेंगे

    नगर निगम क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद नॉनवेज के ठेले और फूड वैन नही लगेंगे। निगम प्रशासन इन पर रोक लगाने जा रहा है। इन ठेलों पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने से निगम यह कार्रवाई करने जा रहा है। शाम के समय सड़कों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।ऐसे मामलों में निगम अब तक चालान की कार्रवाई करता रहा है। इसके बाद भी नॉनवेज के ठेलों पर शराबियों के जमावड़े की घटनाओं पर रोक नहीं लग पाई है। सड़क किनारे शराबियों के होने से शाम होने के बाद महिलाओं के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।पूर्व में आयोजित की गई कार्यशालाओं में छात्राओं ने इन जगहों को असुरक्षित बताया था। अब निगम प्रबंधन इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। शाम छह बजे के बाद निगम क्षेत्र में नॉनवेज के ठेले और फूड वैन को लगाया जाना प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसके साथ ही ढाबों और रेस्टोरेंट में शराब परोसे जाने पर इनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।वही नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने को छह बजे के बाद सड़कों पर नॉनवेज बेचना प्रतिबंधित किया जा रहा है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *