• Tue. Mar 17th, 2026

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता और दो मासूम बच्चों की लें ली जान

    Byswati tewari

    Mar 26, 2025 #Haldwani

    हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और दो मासूम बच्चों की जान चली गई। मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र का रहने वाला था और खेतों में बटाईदारी का काम करता था।स्कूल की किताबें खरीदकर लौट रहा था परिवार- जानकारी के मुताबिक, जय सिंह नामक व्यक्ति अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताबें खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।इस हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और आरटीओ विभाग लगातार दावे करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की पोल खोल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सख्ती न होने के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *