Uttarakhand: यहाँ लापता हुआ जिला आबकारी अधिकारी, जांच शुरू :: Chamoli news
उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चमोली के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी 31 मार्च से लापता हैं। पपडियाणा के राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने उनकी गुमशुदगी को लेकर गोपेश्वर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने अपनी तहरीर में बताया कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के तहत, दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी (जिला आबकारी अधिकारी, चमोली) 31 मार्च की सुबह 10 बजे से ही संपर्क से बाहर हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि वे न तो अपने आवास, राजकीय आवास कुड कॉलोनी गोपेश्वर पर हैं और न ही जिला आबकारी कार्यालय में मौजूद हैं। लंबी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।गौरतलब है कि दो दिन पहले चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान दुर्गेश्वर त्रिपाठी सहित दो अन्य कर्मचारी कार्यालय से नदारद पाए गए थे। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए तीनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य दो कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया और आबकारी अधिकारी की सर्विस ब्रेक कर दी। इसके अलावा, अन्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई थी। गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया, “जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी की रिपोर्ट आज सुबह दर्ज की गई है। उनकी लगातार खोजबीन की जा रही है और उनका नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है।”
आज की खबरें
- Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

- अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की आर्थिक राहत

- डॉक्टर दंपति ने उठाया स्थानांतरण व सेवा लाभ का मुद्दा, VRS की भी मांग

- जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, अल्मोड़ा का चुनाव संपन्न — नई कार्यकारिणी घोषित

- रामी बौराणी से भी बड़ी विरह गाथा: जब 30 बरस बाद सुरों की उंगली थामकर आंगन लौटे महिपाल सिंह रजवार






