• Fri. Feb 13th, 2026

परिवहन विभाग अल्मोड़ा ने टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा में कार्यशाला का किया आयोजन

आज परिवहन विभाग अल्मोड़ा के द्वारा टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी गुरदेव सिंह के द्वारा चालकों को समय-समय पर अपने वाहन का यांत्रिक परीक्षण कराने के साथ-साथ स्वयं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने , नींद और  अस्वस्थता की स्थिति  में वाहन संचालित ना करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावितों की सहायता करने का भी आहवान किया गया। 

वाहन चालको  को डस्टबैग भी  वितरित किए

इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक  विमल प्रसाद के द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा व क्षमता में वाहन संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यून किया जा सके । परिवहन विभाग के द्वारा स्वच्छता के दृष्टिगत अल्मोड़ा एवं रानीखेत में वाहन चालको  को डस्टबैग भी  वितरित किए ।

उपस्थित रहे
इस अवसर पर ट्रेफिक इंस्पेक्टर  गणेश हरड़िया, परिवहन कर अधिकारी  अखिलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *