उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के चलते मौसम ने करवट ली। आने वाले दिनों में प्रदेश में और कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 24 से 27 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है। इस दौरान लोगो को एहतियात बरतने की सलाह दी है। वही किसानों को फसले सुरक्षित स्थानों में रखने की सलाह दी गयी हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसका लाभ किसानों और पर्यटकों को होगा। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आज ठंड के साथ बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। वही अल्मोड़े में आज बारिश के आसार हैं।
