• Sun. Mar 15th, 2026

    खेल महाकुंभ 2023: नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में जीते मेडल

    नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून जूडो में (अंडर-17) प्रियंका जोशी ने द्वितीय स्थान, (अंडर-21) प्राची आर्या, रेनू व अमन प्रसाद ने तृतीय स्थान, (अंडर-14) कनिका सिजवाली व प्राची रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


    उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हो रहा है जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में

    बालक वर्ग

    (अंडर -21)- अमन प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    बालिका वर्ग
    (अंडर – 14) – कनिका सिजवाली व प्राची रावत ने तृतीय स्थान। (अंडर -17) – प्रियंका जोशी ने द्वितीय स्थान। (अंडर -21)- प्राची आर्या व रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त करने में प्रमाण-पत्र, मेडल व कैश देकर सम्मानित किया।
    इनके अलावा  प्रखर सिजवाली, मोबिन, गौरव जीना, कुनाल रावत, गरिमा पाण्डे, नवमी मेर, रेखा बोरा, गीता बोरा ने अच्छा प्रदर्शन करने में प्रणाम-पत्र देकर सम्मानित किया।


    शुभकामनाएं दी
    इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, टी0 एस0 गड़िया, कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट, हरीश सिंह चौहान, राजेन्द्र जोशी, अशोक कुमार मनकोटी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी अच्छा प्रदर्शन करने में सभी छात्र व छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *