• Mon. Apr 20th, 2026

    Almora: राज्य में साम्प्रदायिक सदभाव शांति व आपसी भाईचारे कायम करने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

    अल्मोड़ा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने राज्य में साम्प्रदायिक सदभाव शांति एवं आपसी भाईचारे कायम करने के लिए राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य में सरकारी संरक्षण में तेजी से फैल रही घृणा, बिगड़ते साम्प्रदायिक स‌द्भाव पर गहरी चिन्ता व्यक्त की।
    पहलगाम घटना के तुरंत बाद उत्तराखण्ड में कश्मीरियों व कश्मीरी छात्रों पर किए गए हमलों व धमकियों तथा देहरादून जिला प्रशासन द्वारा रातों रात दून अस्पताल स्थित दो सौ वर्ष पुरानी मजार को ध्वस्त करने के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पार्टी नैनीताल में रेप जैसी जघन्य घटना की निंदा करते हुए अपराधी को जल्द से जल्द सजा देने की मांग करती है, किन्तु इस अपराधिक घटना के बहाने मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने व हमला करने वाले असामाजिक तत्वों व थाने के अंदर घुस कर पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करने वालों तथा देहरादून, नैनीताल आदि स्थानों में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमला करने वाले अराजक तत्वों व राज्य के अन्दर जगह जगह शान्ति एवं स‌द्भाव के लिऐ लड़ने वालों को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

    पार्टी राज्य भर में वन गुजरों, जंगलों, ग्राम समाज की जमीनों तथा नदी नालों में रह रहे परिवारों की बेदखली को रोकने की मांग भी की है। पार्टी चकराता (देहरादून) में अल्पसंख्यक मसीह समाज को टारगेट करने बाले के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग करती है, पार्टी द्वारा नैनीताल में नफरती हिंसा के बीच अमन की बात कहने वाली शैला नेगी को दी जा रही धमकियों पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए धमकी देने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करती है।
    इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर लगातार नफरती पोस्ट डालने वाले भूपेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उसे गिरफ्तार न किये जाने पर भी नाराजगी जताती है। नैनीताल सहित पूरे उत्तराखण्ड में नाबालिक बच्चियों के साथ बढ़ रहे यौन अपराधों पर शासन प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए। हल्द्वानी में नाबालिक बच्ची के बलात्कार को दोषी को सजा दी जाए।

    जिलाधिकारी की व्यस्तता के कारण ज्ञापन कार्यर्यालय में सौपा गया। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव आरपी जोशी युसुफ तिवारी, प्रमोद तिवारी, अशोक पंत, प्रमोद तिवारी, सुनीता पाण्डेय, योगेश कुमार टम्टा,भोलू आदि उपास्थित रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *