Almora-News बियरशिवा स्कूल को जोड़ने वाले मार्ग पर 30 जून तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित Traffic will be banned till June 30 on the route connecting Biershiva School
अल्मोड़ा जिले के नगर निगम अल्मोड़ा के एनटीडी मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान और बियरशिवा विद्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते जरूरी निर्णय लिया है। जिसके चलते 30 जून तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
वर्तमान में यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसे में तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसके लिए मार्ग को दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद किया गया है। कहा कि अति आवश्यक स्थिति पर मार्ग पर वाहन प्रवेश करने से पूर्व संबंधित व्यक्ति को नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। नियम का उल्लंघन करने वालों में निगम की ओर से कार्यवाही की जाएगी।
