बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक का पुलिस ने ₹10,000 का किया चालानPolice invoiced ₹ 10,000 for the landlord for holding a tenant
एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक का द्वाराहाट पुलिस ने ₹10,000 का किया चालान।
देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। जिस क्रम में दिनांक 19.05.2025 को *सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर उ0नि0 श्री हरविन्दर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 01 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹10,000 रुपये का कोर्ट का चालान किया गया। साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 04 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
