• Wed. Apr 1st, 2026

    Almora-News न्यूसेन्स फैलाने वाले 435 लोग आये पुलिस की चपेट में

    अल्मोड़ा में ट्रैफिक रुल्स की अनदेखी लापरवाह चालकों को पड़ी भारी,

    विगत तीन दिनों में ट्रैफिक रुल्स तोड़ने/सार्वजनिक स्थानों पर न्यूसेन्स फैलाने वाले 435 लोग आये चपेट में

    देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों/ यातायात निरीक्षक/इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

    जिस क्रम में सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

    ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई-
    विगत तीन दिनों में जनपद पुलिस टीमों द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 367 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।6 वाहन सीज
    चालानों का विवरण-
    1-बिना हेलमेट-13
    2-तीन सवारी-05
    3-ओवर लोडिंग-02
    4-बिना डीएल-04
    5- बिना सीट बेल्ट -18
    6- यातायात नियमों का उल्लघंन- 325

    न्यूसेन्स फैलाने वाले 68 लोग आये चपेट में-
    जनपद के थाना क्षेत्रों में होटल ढाबा, पर्यटक स्थलों,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व न्यूसेन्स फैलाने वाले 68 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई ।

    अल्मोड़ा पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *