• Tue. May 26th, 2026

Uttarakhand खिल गए फूल, खुल गयी सैलानियों के लिए विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है। पहले दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं। सैलानियों का वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत किया गया। जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। यहां 300 से अधिक प्रजातियों के हिमालयी फूल खिलते हैं।

घाटी अपनी मनमोहक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है और इस साल पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा भी जोड़ी गई है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन भी फूलों की घाटी की बुकिंग कर सकते हैं। जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जहां की 500 से अधिक देसी-विदेशी फूल खिलते हैं। इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक सैलानी यहां पहुंचते हैं। जोशीमठ एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वन विभाग ने फूलों की घाटी में पर्यटकों के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दुर्गम पहाड़ी रास्तों को दुरुस्त कर दिया गया है और जहां-जहां ग्लेशियरों के कारण रास्ते क्षतिग्रस्त हुए थे, उन्हें भी ठीक कर दिया गया है

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *