• Fri. May 1st, 2026

    कोसी नदी में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

    नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राम पूछड़ी के पास फौजी कॉलोनी के समीप कोसी नदी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को कपड़े में लिपटा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र के अस्पतालों व नर्सिंग होम से जानकारी जुटा रही है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *